Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP did nothing in four years: Yashpal Rana

भाजपा ने चार साल में कुछ नहीं किया: यशपाल राणा

Mon, 25 Jan 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP did nothing in four years: Yashpal Rana
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। जिला कांग्रेस परवादून के विधानसभा ऋषिकेश की एक संगठनात्मक बैठक का श्यामपुर में आयोजन किया गया जिसमें जिला परवादून के प्रभारी और नगर निगम रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम में यशपाल राणा ने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन की ब्लॉक और बूथ स्तर पर मजबूती करने के लिए हमें कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके साथ अन्य लोगों को जोड़ने का कार्य करना है। यह व्यक्ति विशेष काम नहीं होना चाहिए, सबको मिल-जुलकर काम करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, डॉ. केएस राणा, जय सिंह रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, सुनीता कुलियाल, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, केके थापा आदि मौजूद थे। वहीं डोईवाला में थानो रोड जौलीग्रांट में भी कांग्रेस के जिला परवादून प्रभारी यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार सालों में ऐसा कुछ नहीं किया जिसको उसकी उपलब्धि माना जाए। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों को सरकार की विफलताओं से रूबरू कराएं। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस अवसर पर डोईवाला विधानसभा प्रभारी मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, राजबीर खत्री, मोहित नेगी, हाजी अमीर हसन, मनीष यादव,अनिल सैनी,अब्दुल रज्जाक,रणजीत सिंह बाबी,सभासद गौरव मल्होत्रा,संजय खत्री,भारत भूषण कौशल,नरेश मनवाल आदि थे। वहीं आज यमकेश्वर विधानसभा प्रभारी विकाश नेगी की ओर से संगठन को लेकर स्वर्गाश्रम में बैठक की गई। जिसमें पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में चंद्रमोहन खड़कवाल, रुचि कैंतुरा, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नारायण रावत, आदेश तोमर, पार्वती नेगी, अंकित गुप्ता, चेतन चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed