फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Birth certificate facility started in AIIMS

Rishikesh News: एम्स में जन्म प्रमाणपत्र की सुविधा शुरू

Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 09 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Birth certificate facility started in AIIMS
नवजात के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र जारी करती एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह व गायनी विभगाध्यक्ष 

विज्ञापन
अब एम्स में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नवजात शिशुओं के परिजनों को एम्स ने जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा शुरू कर दी है। शुक्रवार को संस्थान ने इस नई पहल के तहत अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले अपना पहला जन्म प्रमाणपत्र जारी किया।



एम्स ऋषिकेश में जन्मे नवजात का पहला जन्म प्रमाणपत्र सुलोचना को संस्थान की निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. मीनू सिंह और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने प्रदान किया। इस अवसर पर डीन रिसर्च प्रो. शैलेन्द्र एस. हांडू, डीन अकादमिक प्रो. सौरव वर्ष्णेय, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. सत्याश्री बालिजा सहित संस्थान के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एम्स प्रशासन का कहना है कि यह पहल नवजात शिशुओं को समय पर कानूनी पहचान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब अभिभावकों को जन्म प्रमाणपत्र के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अस्पताल से डिस्चार्ज के दौरान ही यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल बेहतर चिकित्सा सेवाएं देना नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं भी सरल और सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का जन्म पंजीकरण उसका मूल कानूनी अधिकार है, जो भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के लिए बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed