फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bike collided with tractor and fell on car, one killed, four injured

Rishikesh News: ट्रैक्टर से टकराकर कार पर गिरी बाइक, एक की मौत, चार घायल

Fri, 16 Jun 2023 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor and fell on car, one killed, four injured
लालतप्पड हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण बाइक उछलकर पीछे से आ रही एक कार पर जा गिरी, जिससे कार कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को हिमालयन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालतप्पड हरिद्वार हाईवे पर बालक्वारी चौक के समीप दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक उछलकर पीछे से आ रही कार के बोनट पर जा गिरी और फिर काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इससे निकली चिंगारी से बाइक में आग लग गई। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर एक ओर जा टकराई।
विज्ञापन

काफी दूर तक घिसटती गई बाइक, लगी आग
चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि बाइक सवार युवक अक्षय कश्यप 23 निवासी प्रतीतनगर रायवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके शव को आपातकालीन वाहन से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। दुर्घटना में कार सवार नगीना बिजनौर निवासी शबाना (40), शादाब (18) और दिलशाद घायल हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बाइक में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई थी। बाइक और कार का चौकी में लाकर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed