फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bijnor youth drowned in Shaktinagar

शक्तिनगर में नहा रहे बिजनौर का युवक डूबा

Wed, 20 Jan 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bijnor youth drowned in Shaktinagar
कौड़िया- चीला मोटर मार्ग पर गंगनहर में रेस्क्यू करतीं थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की टीम। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत कौड़िया-चीला मोटर मार्ग के बीच शक्तिनगर के पास गंगनहर में बिजनौर के दो युवक नहा रहे थे। नहाने के दौरान दोनों युवक नदी की तेज धाराओं में बहने लगे। इस दौरान दोनों युवकों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। नहर में युवकों को बहता देख स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक को बचा दिया, जबकि दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। लक्ष्मणझूला पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि घटना बीते मंगलवार देरशाम की है। कहा भूदेव शर्मा (24) पुत्र देवदत्त शर्मा, निवासी ग्राम अमरपुर पालके, थाना शेरकोट, बिजनौर और नितिन कुमार शर्मा (27) पुत्र ओमदत्त शर्मा, निवासी उपरोक्त गंगनहर में नहा रहे थे। नहाने के दौरान वे दोनों बहने लगे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नितिन को सकुशल बचा लिया गया है, जबकि भूदेव नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। कहा दोनों युवक नरेंद्रनगर में रहकर शटरिंग का काम करते थे। लापता युवक की खोजबीन के लिए बुधवार को भी गंगनहर में रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed