फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bijnor missing farmer's body was found in canal

बिजनौर नहर में मिला लापता किसान का शव

Sat, 14 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 14 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bijnor missing farmer's body was found in canal
जांच करती पुलिस। - फोटो : filephoto

दो दिन से लापता डोईवाला निवासी किसान अरविंद पाल का शव गुलालवाली क्षेत्र में नहर से बरामद हो गया। कुछ दूरी पर उसकी कार भी नहर से मिली। डोईवाला निवासी किसान अरविंद पाल (50) पुत्र इंद्रपाल नजीबाबाद बिजनौर के साहनपुर नानू में फूलों की खेती करता था। बुधवार को वह नजीबाबाद आया हुआ था। रात लगभग पौने नौ बजे अरविंद की पत्नी से मोबाइल पर बात हुई। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया।

विज्ञापन


अरविंद के भाई अशोक और परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर रात नजीबाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। शुक्रवार सुबह गुलालवाली-सीतावाली क्षेत्र के ग्रामवासियों ने मंडावली पुलिस को नहर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर नजीबाबाद एवं मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से काफी फासले पर कारोबारी अरविंद की कार भी नहर में पड़ी मिली।
विज्ञापन


नगीना से आए सीओ जी. बिल्टोरिया, थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया घटना वाले दिन नजीबाबाद से घर के लिए रवाना हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरने और पानी में बहकर शव कुछ फासले पर चले जाने का तर्क दे रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का उसके पास सोने की चेन, अंगूठी, तीन एटीएम कार्ड और 1300 रुपये की नगदी मिली। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र खालसा ने बताया कि मृतक अरविंद सीधे सादे स्वभाव का था। अरविंद का शव मिलने की सूचना से गांव में शोक व्याप्त है। मृतक अरविंद की पत्नी सुरेखा डोईवाला के आर्य कन्या इंटर कालेज में अध्यापिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed