फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bicycle traveler Somesh Panwar honored

गढ़वाल महासभा ने साईकिल यात्री सोमेश पंवार को किया सम्मानित

Thu, 24 Dec 2020 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bicycle traveler Somesh Panwar honored
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिट इंडिया क्लीन एवं ग्रीन हिमालय और नशा मुक्त भारत की थीम के तहत उत्तराखंड के बामणी माणा गांव बद्रीनाथ से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर वापस लौटे सोमेश पंवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने देहरादून रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में साइकिल यात्रा कर वापस लौटे बदरीनाथ निवासी सोमेश पंवार को गढ़वाल महासभा के संरक्षक समाजसेवी कमल सिंह राणा एवं महासभा के अध्यक्ष डा. राजे सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा के माध्यम से 10 राज्यों तक सफल यात्रा करने वाले सोमेश पंवार ने बताया कि उन्होंने फिट इंडिया क्लीन एवं ग्रीन हिमालय एवं नशा मुक्त भारत की थीम को लेकर चार नवंबर को बदरीनाथ धाम से यात्रा प्रारंभ कर कन्याकुमारी मंदिर तक 10 राज्यों से होते हुए लगभग 4033 किलोमीटर यात्रा पूरी की। वह यात्रा को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तराखंड महासभा बंगलूरू के सचिव अनुज जोशी, गढ़वाल महासभा के महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, मयंक भट्ट, अंजलि वर्मा, मोनिका पंवार, रश्मि चौहान, आदित्य चौहान, मनोज नेगी, जसवीर मेहता और बनिता मेहता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed