फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bhaniyawala rishikesh highway waterlogged after heavy rain triggers flash flood in seasonal stream

ऋषिकेश: मूसलाधार बारिश से बरसाती खाले में आया उफान, भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे पर भरा पानी, रेंगते रहे वाहन

Thu, 08 Oct 2026 11:49 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 08 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद भानियावाला क्षेत्र में अचानक जलभराव की स्थिति बन गई। थानो वन रेंज से निकलने वाले बरसाती खाले में उफान आने से हाईवे पर पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सूचना पर नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से पानी का रास्ता बदलने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Bhaniyawala rishikesh highway waterlogged after heavy rain triggers flash flood in seasonal stream
उफान आया बरसाती खाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार शाम क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण थानो वन रेंज से निकलने वाले बरसाती खाले में अचानक उफान आ गया। यह बरसाती खाला भानियावाला हाईवे पर पीएनबी बैंक के पास निकलता है। खाले में पानी बढ़ने के बाद भानियावाला हाईवे पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन पानी के बीच से धीमी गति से आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन

बारिश के दौरान खाले में आए उफान के कारण भानियावाला मुख्य बाजार और हाईवे पर भी पानी भर गया। अचानक जलभराव होने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को पानी के बीच से निकलने में परेशानी हुई और यातायात रेंगते हुए आगे बढ़ा।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  19 महीने में बदली वोटरों की तस्वीर, देहरादून में सबसे ज्यादा कटे 4.84 लाख वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका डोईवाला की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा पानी को डाइवर्ट करने का प्रयास किया, ताकि हाईवे पर आवाजाही सुचारु हो सके। टीम के प्रयासों के बाद पानी की निकासी का काम किया गया। क्षेत्र में करीब एक घंटे तक भानियावाला मुख्य बाजार और हाईवे पर जलभराव की समस्या बनी रही। मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती खाले में पानी बढ़ने से यह स्थिति बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed