{"_id":"5da0d6798ebc3e01506efa52","slug":"bhagiratha-efforts-needed-for-ganga-cleanliness-rishikesh-news-drn3225386172","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गंगा स्वच्छता के लिए भागीरथ प्रयासों की जरूरत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गंगा स्वच्छता के लिए भागीरथ प्रयासों की जरूरत’
विज्ञापन
नमामि गंगे के निदेशक को बजट का प्रस्ताव सौंपती मेयर अनिता ममगाईं।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा’ संदेश यात्रा का त्रिवेणीघाट पहुंचने पर मेयर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में नगर वासियों ने स्वागत किया। इस दौरान राफ्टिंग दल के जवानों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं, नगर निगम के कर्मचारियों सहित नमामि गंगे से जुड़े सदस्यों ने मां गंगा के तट पर साफ सफाई कर स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का संदेश दिया। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि जिस तरह भागीरथ ने अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने के लिए मां गंगा की तपस्या की थी ठीक उसी प्रकार आज हमें भी गंगा स्वच्छता के लिए भागीरथ प्रयास करने की जरूरत है।
मां गंगा को प्रदूषित करने में कहीं ने कहीं हम सब दोषी हैं। गंगा की स्वच्छता के प्रति आज की युवा पीढ़ी काफी हद तक जागरूक हो रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक रोजी अग्रवाल ने कहा कि विंग कमांडर परमवीर सिंह व सहायक कमांडेंट प्रवीन सिंह के नेतृत्व में स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा संदेश यात्रा राफ्टिंग के माध्यम से देवप्रयाग से गंगा सागर तक जाएगी। यात्रा में शामिल जवान गंगा किनारे बसे शहरों में लोगों को गंगा स्वच्छता का संदेश देंगे। उन्होंने कार्यक्रम में आए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस महा मिशन में छात्रों को अपनी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के समापन के बाद मेयर अनिता ममगाईं ने स्वच्छ गंगा संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तकनीकी निदेशक प्रवीण कुमार, सुहासनी शेखावत, उपजिलाधिकारी प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंगल, संदीप गुप्ता, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान, डॉ. सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।