फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bear... don't go into the forest

Rishikesh News: भालू... जंगल की तरफ न जाएं

Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 13 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bear... don't go into the forest

विज्ञापन
रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत रैनापुर गांव में भालू दिखने पर वन विभाग ने गांव में अनाउंसमेंट कराते हुए चेतावनी जारी की है। वन विभाग ने कहा है कि कोई भी ग्रामीण जंगल की तरफ न जाएं। वहीं शाम ढलने से पहले ही अपने घरों को लौट आएं।

रैनापुर में तीन दिन पहले कुछ ग्रामीणों को भालू दिखाई दिया। जिसकी सूचना बड़कोट वन रेंज के अधिकारियों को दी गई। रेंज अधिकारियों ने सूचना का संज्ञान लेते हुए गांव में चेतावनी संबंधी घोषणा करवाई। बड़कोट रेंजर धीरज रावत ने कहा कि रानीपोखरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भालू आदि रहते हैं। जो कई बार भारी सर्दी के मौसम में निचले इलाकों की तरफ आ जाते हैं। इसलिए लोगों को चेतावनी जारी करते हुए अनाउंसमेंट करवाया गया। जिसमें लोगों को शाम ढलते घर लौट आने और जंगल की तरफ न जाने को कहा गया है।
विज्ञापन




---

वन विभाग ने दुजियावाला में की गोष्ठी



बड़कोट वन रेंज के अधिकारियों ने दुजियावाला पंचायत बड़कोट में एक वन गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को वन सुरक्षा और मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के बारे में बताकर जागरूक किया। रेंजर धीरज रावत ने कहा कि जंगलों में आग से तापमान बढ़ता है। वहीं जैव विविधता और वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचता है। आग और तपिश से बचने के लिए वन्य जीव आबादी का रुख करते हैं। जंगल प्रकृति का अमूल्य खजाना है। जिसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वन दरोगा अश्विनी कुमार, प्रकाश अंथवाल, अमित त्यागी, गोविंद कोकरियाल, राजू राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed