{"_id":"696fe41dd63ed051ed03ab82","slug":"bapugram-remained-thirsty-for-24-hours-twenty-bighas-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-883877-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 24 घंटे प्यासा रहा बापूग्राम और बीस बीघा, शाम को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 24 घंटे प्यासा रहा बापूग्राम और बीस बीघा, शाम को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़कड़ाती ठंड के बीच जब नलों ने साथ छोड़ा, तो जनता सड़कों पर उतर आई। बापूग्राम से लेकर नंदूफार्म तक करीब 24 घंटे तक पेयजल आपूर्ति ठप रहने के कारण लोग सड़क किनारे लगे हैंडपंपों पर कतारें लगाने को मजबूर हो गए। मंगलवार शाम 6 बजे जब नलों में पानी लौटा, तब जाकर प्रभावित क्षेत्रों के चूल्हे जल सके और प्यास बुझी।
नगर निगम अंतर्गत बापूग्राम, बीसबीघा, मीरानगर, गीतानगर, नंदुफार्म समेत अन्य जगहों पर करोड़ों की लागत से अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के तहत लाइन बिछाई गई थी। करोड़ों की योजना का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र में करीब 24 घंटे पेयजल आपूर्ति ठप रही।
मंगलवार सुबह सबसे अधिक परेशानी कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को हुई। लोग बिना नहाए घर से निकले। कई लोग दोपहर तक पानी के आने की उम्मीद में बैठे रहे। पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर कुछ लोगों ने पड़ोसियों के यहां लगे ट्यूबवेल और सड़क किनारे लगे हैंडपंपों से पानी भरकर प्यास बुझाई।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक संजय, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, गोपाल राणा, नीलम, संगीता ने बताया कि बीते 19 जनवरी शाम करीब 6 बजे से पानी बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। बच्चे और कामकाजी लोग बिना नहाए घर से निकल गए। दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हुई। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी विभागीय अधिकारी लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।
-- -
कोट
बापूग्राम, बीसबीघा और गीतानगर आदि क्षेत्रों में सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है, जिसके कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - राजेश निरवाल, अधिशासी अभियंता, अर्द्धनगरी पेयजल योजना