आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली ऋषिकेश में महाविद्यालय के प्रत्याशियों, पूर्व पदाधिकारियों और प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कोतवाल रितेश शाह ने उपस्थित सभी लोगों को लिंगदोह समिति के नियमों से अवगत कराया। उन्होंनेे बताया कि लिंगदोह समिति के नियमों के अनुसार कोई भी छात्रसंघ उम्मीदवार चुनाव प्रचार प्रसार के लिये प्रिंटेड पोस्टर, प्रिंटेड पंफ्लेट या अन्य किसी प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग नहीं कर सकेगा। छात्रसंघ उम्मीदवार चुनाव प्रचार प्रसार के लिये हस्तलिखित पोस्टरों का ही प्रयोग करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को बताया कि छात्रसंघ चुनाव प्रचार प्रसार संबंधी पंफ्लेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि नहीं छापेंगे। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षकों, चीता मोबाइल व बीट कर्मचारी को आगामी छात्र संघ चुनाव में कॉलेज के आसपास गश्त करने के लिए कहा। साथ ही होटल, ढाबों की सघन चेकिंग के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अजय जायसवाल, अमन कक्कड़, अरुण मनवाल, अनुज सक्सेना, संजय, संदीप, बलवीर चौहान, गोविंद सिंह, कुलदीप सेमवाल, गौरव, विनित, राहुल, पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी गौरव राणा, विवेक तिवारी, शुभम शर्मा, अरुण, दीपक भारद्वाज, रूपा, नीरज पांडेय, सागर कुमार प्रजापति, खुशबु शर्मा, अमन भारद्वाज, सन्नी प्रजापति, इमरान खान, निमिता पंत, हिमांशु नेगी आदि उपस्थित थे।