{"_id":"67841b8e33785be2b20b3fdb","slug":"ballot-papers-kept-in-strong-room-amid-tight-security-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-592985-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखे गए मतपत्र
Mon, 13 Jan 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव के लिए बैलेट पेपर छपकर तहसील मुख्यालय पहुंच गए है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्र स्ट्रांग रूम में रखवा दिए गए है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतपत्र देकर डिग्री काॅलेज से रवाना किया जाएगा।
डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष और 85 वार्ड सदस्य पदों के उम्मीवारों के चुनाव के लिए रविवार दोपहर में दिल्ली से छपकर मतपत्र तहसील मुख्यालय पहुंच गए है। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की देखरेख में निर्वाचन से जुड़ी टीम के साथ बैलेट पेपर को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
डोईवाला नगर पालिका में पंजीकृत मतदाता 60426 हैं। जिसके सापेक्ष 61 हजार मतपत्रों की छपाई की गई है। 20 वार्डों के 85 उम्मीदवारों के लिए इतने ही मतपत्र छापे गए है। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने बताया कि रविवार को मतपत्र पहुंच गए हैं। जिन्हें सुरक्षित तहसील में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। पोलिंग पार्टियां डिग्री काॅलेज से रवाना की जाएगी। यहीं से पार्टियों को मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। स्ट्रांग रूम पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।