फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Awareness rally taken out for tiger conservation

बाघ संरक्षण पर जागरूकता को लेकर आयोजित की वाहन रैली

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out for tiger conservation
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में बाघ संरक्षण संदेश के लिए जागरूकता रैली निकालते वनकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में बाघों के सरंक्षण का संदेश देते हुए इंडिया फोर टाइगर ए रैली ऑन व्हील स्लोगन के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंजों में वाहन रैली निकाली गई। रैली में बाघों के प्रति जागरूकता संदेश देते बैनर के साथ राजाजी की चीला रेंज से रवाना किया गया। जहां से रैली मोतीचूर, गौहरी, हरिद्वार और रवासन रेंज में अपना भ्रमण समाप्त कर शनिवार को संदेश बैनर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजाजी की चीला रेंज में पर्यावरण और बाघ संरक्षण पर जागरूकता को लेकर आयोजित की गई वाहन रैली का राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह और जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड़ ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। दो अक्तूबर से अक्तूबर तक आयोजित होने वाली रैली के माध्यम से बाघों के प्रति जनजागरूकता संदेश दिया जाएगा। रैली का चीला रेंज से रवाना किया गया। जहां से रैली राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों में भ्रमण करेगी। रैली के लिए संदेश बैनर, फ्लैग, बैटन एक दिन पहले ही दुधवा टाइगर रिजर्व पीलीभीत से पहुंचे थे। जो राजाजी की सभी रेंजों में भ्रमण के बाद रामनगर के कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी डायेरक्टर महिपाल सिंह सिरोही, वार्डन एलपी टम्टा, रेंजर चीला अनिल पैन्यूली, विजय सैनी, प्रमोद ध्यानी, बीर सिंह, महेंद्र गिरि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed