{"_id":"58bb12534f1c1b7f5983302e","slug":"audience-interact-with-indian-and-indonesian-culture","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया और भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए दर्शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशिया और भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Idoneshiai dance.
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश आर्ट एंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन दर्शकों ने त्रिवेणीघाट स्थित गंगातट पर आयोजित प्रस्तुतियों से दर्शक भारतीय और इंडोनेशिया की संस्कृति से रूबरू हुए। फेस्टिवल में कलाकारों ने भरतनाट्यम और इंडोनेशियाई कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा और योगालय आश्रम मुनिकीरेती के स्वामी शंकर तिलक महाराज ने शनिवार शाम संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान इंडोनेशिया के कलाकारों ने स्क्रीन के माध्यम से लोगों को इंडोनेशियाई संस्कृति से रूबरू कराया।
विज्ञापन
इसके बाद अनीता बाबू की अगुवाई में भारतीय कलाकारों ने भरतनाट्यम और गढ़वाली लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक डेजा क्रॉस, प्रद्युम्न नागपाल, तेजश पांडेय, प्रदीप बंगवाल, संदीप थपलियाल, मनोज द्विवेदी, विनय उनियाल, रवि शास्त्री, शिवमोहन मिश्रा, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश आर्ट एंडं फिल्म फेस्टिवल के आयोजक डेजा क्रॉस ने तीर्थनगरी के योग साधकों की टीम को अप्रैल माह में इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले योग महोत्सव में आमंत्रित किया। टीम में प्रदीप बंगवाल, अभिषेक पोखरियाल, दीपक अंथवाल, सच्चिदानंद भट्ट, विजेंद्र द्विवेदी, सुभाष नौटियाल, रुचि पयाल, दीपाली शर्मा, अमित राणा, अभिषेक अग्रवाल शामिल हैं। बताया गया कि दल के सदस्य अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे।