फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Assembly Speaker inaugurated Martyr Pradeep Rawat Smriti Dwar

विधानसभा अध्यक्ष ने किया शहीद प्रदीप रावत स्मृति द्वार का लोकार्पण

Thu, 13 Aug 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker inaugurated Martyr Pradeep Rawat Smriti Dwar
शहीद प्रदीप रावत की स्मृति में पौधारोपण करते परिजन। - फोटो : RISHIKESH
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शहीद हुए ऋषिकेश के वीर जवान प्रदीप रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने परशुराम चौक पर स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर शहीद की स्मृति में स्मारक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दो साल पहले आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग के दौरान हुए ग्रेनेड हमले में प्रदीप रावत शहीद हो गये थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके शौर्य और उनके परिजनों के धैर्य के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। अग्रवाल ने कहा कि शहीद का बलिदान राष्ट्र का जीवन होता है। जवानों की बहादुरी और बलिदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकेगा। विस अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से 3 लाख 75 हजार रुपये की लागत से स्मृति द्वार का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सति, पार्षद राम अवतारी पवार, राधा रमोला, अनीता रैना, तनु तेवतिया, अनुराधा सिंह, प्यारेलाल जुगलान, पार्षद विकास तेवतिया, सुमित पवार, विनोद जुगलान, अनीता तिवारी, ऋषिकांत गुप्ता, रोमा सहगल, संजीव पाल, टेक सिंह राणा, नीरज सहगल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहीद के परिजनों ने स्मृतिवन में रोपे पौधे
अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित स्मृतिवन में अमर बलिदानी प्रदीप सिंह रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर समूह के अध्यक्ष और स्मृति वन संरक्षक पर्यावरणविद विनोद जुगलान के संयोजन में शहीद की वीरनारी नीलम रावत एवं उनके परिजनों ने पौधे रोपे। शहीद के पिता सूबेदार मेजर कुवर सिंह रावत रि. ने कहा कि बेटे की शहादत के बाद जो सम्मान सरकार एवं जनता ने दिया है, उससे उन्हें अपने बेटे को खोने का गम कम, राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की खुशी ज्यादा है। मौके पर शहीद की माता ऊषा देवी रावत, दादा सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर गुलाब सिंह रावत, चाचा सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर वीर सिंह रावत, सूबेदार भगवान सिंह रावत, सब्बल सिंह रावत, जसदीप रावत, रवि रावत, टेक सिंह राणा, वन दरोगा स्वयंम्बर दत्त आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

 शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

शहीद स्मृति द्वार का शिलान्यास करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed