फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Assembly Speaker inaugurated martyr memorial

विधानसभा अध्यक्ष ने किया शहीद स्मारक का लोकार्पण

Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Assembly Speaker inaugurated martyr memorial
शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में शहीद स्मारक का लोकर्पण करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कश्मीर में शहीद हुए विकास गुरूंग की स्मृति में गुमानीवाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर शहीद विकास गुरूंग को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, हंस कल्चरल सेंटर के प्रभारी प्रमेंद्र बिष्ट ने प्रवेश द्वार और शहीद स्मारक का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 6 लाख 50 हजार रुपये विधायक निधि से विकास ग्राम में सामूहिक मैदान की बाउंड्रीवाल बनवाने की घोषणा की। साथ ही स्मारक स्थल पर 40 हजार रुपये से चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को यह देश व्यर्थ नहीं जाने देगा। कहा कि शहीद विकास ग्राम के मुख्य द्वार और शहीद स्मारक के निर्माण से आने वाली पीढ़ियां देश पर अपना बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण कर सकेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, शहीद प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, पुष्पा सेमवाल, प्रधान दीपिका व्यास, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, राजेश व्यास, रविंद्र राणा, सुनीता उपाध्याय, गोविंद सिंह मेहर, सुनील थपलियाल, अनीता प्रधान, धर्म सिंह क्षेत्री, मनोज थापा, महावीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed