फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Asking for lift from a stranger proved costly

Rishikesh News: अनजान से लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा, ठग ली सोने की चेन व 43 हजार

Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Asking for lift from a stranger proved costly
अनजान व्यक्ति से लिफ्ट मांगना एक बुजुर्ग दंपती को महंगा पड़ गया। कार सवार युवक ने दंपती से 43 हजार नकद व सोने की चेन ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कीर्तिनगर निवासी चेतूदास अपनी पत्नी के साथ ढालवाला किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। शुक्रवार सुबह वापस कीर्तिनगर जाने के लिए आईएसबीटी पहुंचे। यहां वह श्रीनगर जाने वाली बस के इंतजार में बैठे थे। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार युवक ने गढ़वाली में बात करते हुए कहा कि वह श्रीनगर जा रहा है। आप भी मेरे साथ चलो।
विज्ञापन


चेतूदास व उनकी पत्नी युवक के साथ कार में बैठ गए। कुछ आगे चलने पर कार सवार युवक ने कहा कि आगे चेकिंग हो रही है यदि आपके पास पैसे व गहने हैं तो एक लिफाफे में रख कर मुझे दे दो। चेकिंग के बाद वापस ले लेना। चेतूदास युवक के झांसे में आ गए और उन्होंने अपने पास रखी 43 हजार की नकदी व सोने की चेन युवक के दिए लिफाफे में रख कर उसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरादेवी चौक के समीप युवक ने उन्हें वापस एक लिफाफा पकड़ाते हुए कार से कुछ बहाना बना कर उतार दिया। कुछ देर बाद चेतूदास ने लिफाफा देखा तो उसमें कागज भरे हुए थे। तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed