{"_id":"5dacbc138ebc3e012c654475","slug":"artists-scattered-indian-culture-rishikesh-news-drn323516121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा
विज्ञापन
दीपावली मेले में आयोजित फैशन शो में रैंप पर कैट वॉक करती मॉडल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से 10वां दीपावली मेला व फैशन शो धूमधाम से मनाया गया। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आयोजित मेले का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेयर अनिता ममगाईं और क्लब के अध्यक्ष श्रेयांस जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर एक्ट्रेस साहिब दयाल ने प्रस्तुति दी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस तरह के मेले से देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा मिलता हैं। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी, गुजराती लोक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी।
मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि इस तरह के मेले से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले प्रतिवर्ष आयोजित होने चाहिए। मेले में बच्चों ने झूलों व व्यंजनों का लुत्फ उठाया व बच्चों ने खिलौनों की भी खरीदारी की। साथ ही विभिन्न मोटर कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इस अवसर पर क्लब सचिव दीपेश कोहली, विकास ग्रोवर, मेला संयोजक ललित मोहन मिश्र, महेश किंगर, अमित सूरी, पवन शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
अविरल और दीक्षा ने जीता फॉरेन टूर का टिकट
मेले में लक्की ड्रा के जरिये फॉरेन टूर का टिकट का लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें दुबई का टिकट अविरल शर्मा तथा थाइलैंड का टिकट दीक्षा कालरा ने जीता। हेल्थी बेबी शो में अशानी टक्कर व आघया कोठारी प्रथम, अर्नव सिंह व आस्ता द्वितीय और श्याम कक्कड़, ऐश्वर्या व नायशा तृतीय स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस में रिद्धी कोहली प्रथम, वर्णिका बडोला द्वितीय, अशहय बंसल तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में रिया वर्मा प्रथम तथा आरती द्वितीय स्थान पर रहे। मेले में रंगोली की विजेता शेफाली वर्मा रहीं।
विज्ञापन
मेले में यह भी हुए सम्मानित
लायंस क्लब डिवाइन की ओर से आयोजित दीपावली मेेले में अमर उजाला रामलीला अवार्ड के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें देहरादून जनपद में सर्वश्रेष्ठ सीता का अवॉर्ड पाने वाली सान्या सचदेवा, सर्वश्रेष्ठ रावण भारतेन्दु शंकर पांडेय, अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, डॉ. कवलदीप, अजय गर्ग को सम्मानित किया गया।