फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Artists are fascinated by cultural performances

कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Artists are fascinated by cultural performances
पौराणिक माघ मगोज महोत्सव में माता की डोली से आशीर्वाद लेते विस अध्यक्ष। - फोटो : RISHIKESH
प्रताप नगर जलकूर घाटी महापंचायत की ओर से दो दिवसीय पौराणिक माघ मगोज महोत्सव संपन्न हो गया है। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

सोमवार को दिन्याली देवी मंदिर खैरी कलां में आयोजित पौराणिक माघ मगोज महोत्सव के समापन सत्र का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धीरेन्द्र रांगड़, प्रतापनगर के ब्लॉक प्रमुख दीपचंद रमोला, रेशमा बगियाल, गजेंद्र कंडियाल ने संयुक्त रुप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर जयप्रकश राणा के निर्देशन में संवेदना समूह उत्तरकाशी के कलाकारों ने गढ़वाली, रवाई, जौनसारी, हिमांचली सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गंगा डोगरा, सिमरन चौहान, सुधाकर, पिंकी गुसाई, दीप्ति चौहान आदि ने थड़ीया व तांदी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। लोक गायक मनवीर रावत, संजय पंवार व लोक गायिका आराधना कुड़ियाल ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोहा।
विज्ञापन

अजय नौटियाल, दिवाकर बोधा, हार्दिक पंवार, उत्तम रावत, प्रदीप बिष्ट ने संगीत की प्रस्तुति दी। लोक गायक विनोद बिजल्वाण, जगदीश आशीष ने देणा होली खोली का गणेश, ऋतु बसंत बॉडी आयी, माघ मेला गीत, धारसु की बिमला गीत की सुंदर प्रस्तुति देकर स्रोताओं भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय मानस देवी महिला जन कल्याण समिति की महिलाओं ने गढ़वाली झुमैलो नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. शशि कंडवाल, प्रतीक यादव, अभिषेक रांगड़, रीना रांगड़, अरुण वशिष्ठ, नरेंद्र रॉयल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर अध्यक्ष गजेंद्र कंडियाल, चंद्रमोहन पोखरियाल, भगवान सिंह रांगड, उषा भंडारी, हुकम सिंह रावत, मिट्ठन कंडियाल, रायसिंह कंडियाल, पार्षद विपिन पंत, वीरेंद्र रमोला, उमेद पोखरियाल, महिमानंद भट्ट, रघुवीर सिंह कंडियाल, शिवप्रसाद बहुगणा, सरोज डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed