फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Arsh Secures First Place in Art Competition

Rishikesh News: चित्रकला प्रतियोगिता में अर्श रहे प्रथम

Mon, 28 Sep 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 28 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Arsh Secures First Place in Art Competition
जौलीग्रांट। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट द्वितीय में मेरे सपनों का भारत शीर्षक पर चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से मेरे सपनों का भारत कैसा हो को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में प्रथम अर्श, द्वितीय आशीष यादव और तृतीय अर्पित भट्ट रहे। तीनों विद्यार्थी जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान राजकुमार पुंडीर, विनीत मनवाल, प्रधानाध्यापिका रीता रानी आदि उपस्थित रहे। वहीं राप्रावि कोटि अठूरवाला में मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक अंकित काला ने शुभारंभ किया। माधव मोहन चमोली, दीप शिखा डबराल, बृजबाला, अंजीत कुमारी पाल, भारती रतूड़ी, सरोजनी तोपवाल, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed