फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Landslide Threat Looms Over Banstola Village; 40-Meter Stretch Subsides

Rishikesh News: बंस्टोला गांव पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, 40 मीटर हिस्सा धंसा

Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 28 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Landslide Threat Looms Over Banstola Village; 40-Meter Stretch Subsides
- गांव के 15 परिवारों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

यमकेश्वर। यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत तल्ला उदयपुर-2 पट्टी के बंस्टोला गांव में भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन आबादी के लिए खतरा बन गया है। दिउली-धमांद मोटर मार्ग से ऊपर गांव तक जमीन धंसने से आवासीय मकानों में दरारें आ गई हैं। ऐसे में 15 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है।
यह भूस्खलन रितेश कैंतुरा और संजीव कैंतुरा के मकानों के ठीक नीचे हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। मकान के आगे खेतों के चौड़े हिस्से में भू धंसाव हुआ है। भू धंसाव से गांव से सड़क तक जाने का सीसी पैदल मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। संजीव और रितेश कैंतुरा ने बताया कि जमीन में दरारों से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द सुरक्षा दीवार या ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो पूरा गांव खतरे की जद में आ सकता है। बंस्टोला गांव के नीचे से गुजर रही सड़क का हिस्सा भी खतरे में है। गांव में करीब 15 परिवार निवासरत हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक तल्ला उदयपुर-2 वेद प्रकाश सिंह पटवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया कि क्षति का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। जिला पंचायत सदस्य भादसी गीता पयाल ने प्रशासन से बंस्टोला गांव में भू-वैज्ञानिकों की टीम भेजकर सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed