फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Man Upset Over License Issue Climbs Tower; Comes Down After Two Hours

Rishikesh News: लाइसेंस न बनने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, दो घंटे बाद उतरा

Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 28 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Man Upset Over License Issue Climbs Tower; Comes Down After Two Hours
- नवाबगंज गोंडा निवासी हरीश पांडे ने मंडी प्रशासन पर लाइसेंस न बनाने का आरोप लगाया; अधिकारियों ने कहा नहीं किया गया था आवेदन
विज्ञापन

ऋषिकेश। सोमवार सुबह कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान लगाने वाला युवक हरीश पांडे निवासी नवाबगंज, गोंडा (उत्तर प्रदेश) लाइसेंस न बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और मंडी समिति अधिकारियों के समझाने तथा नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतरा। हरीश पांडे के अनुसार वह पिछले 7-8 वर्षों से मंडी में पल्लेदारी कर रहा है। करीब आठ माह पहले उसने 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दुकान ली थी, लेकिन दुकान के आवंटित व्यक्ति ने दो माह बाद किराया बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया। अधिक किराया देने में असमर्थ होने पर उसने मंडी परिषद में थोक व्यापारी और आढ़ती लाइसेंस बनवाने की मांग की। पांडे ने आरोप लगाया कि लाइसेंस का शुल्क 250 रुपये है, जबकि अन्य प्रक्रियाओं के बाद खर्च 7 से 10 हजार रुपये तक पहुंच जाता है और लाइसेंस के नाम पर यहां लाखों रुपये लिए जाते हैं। हालांकि, उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने लाइसेंस के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। वहीं, मंडी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि हरीश पांडे ने लाइसेंस के लिए कोई आवेदन नहीं किया था और न ही इस संबंध में किसी अधिकारी से संपर्क किया। अधिकारियों ने उसे नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतर आया।

किराये पर नहीं दिया जा सकता आवंटित दुकान को
मंडी परिषद में करीब 88 दुकानें आवंटित की गई हैं जिनमें 23 दुकानें ए ग्रेड व 65 दुकानें सी ग्रेड की हैं। एक ग्रेड की दुकान का किराया जीएसटी सहित प्रतिमाह 5768 रुपये व सी ग्रेड की दुकान का किराया 3100 से 3773 रुपये तक है लेकिन कुछ लोगों ने अपने लिए आवंटित दुकानों को किराये पर दिया हुआ है। युवक ने 30 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया है। मंडी परिषद के अधिकारियों ने कहा कि नियमानुसार आवंटित दुकान को किराये पर नहीं दिया जा सकता है। इस मामले में जांच कर दुकान स्वामी को नोटिस भेजा जाएगा। आरोप सही पाए जाने पर दुकान आवंटन और लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


मंडी समिति ने कहा दबाव बनाने की साजिश
मंडी समिति के सचिव पीआर कालाकोटी ने बताया कि नियमानुसार मंडी समिति परिसर में फड़ नहीं लगाई जा सकती है। बावजूद इसके दुकानों के आगे बड़ी संख्या में फड़ लगाई जा रही हैं जिन्हें हटाने के लिए समिति की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। सचिव कालाकोटी ने बताया कि फड़ों को न हटाया जाए इसके लिए मंडी समिति पर दबाव बनाने की साजिश के तहत युवक को टावर पर चढ़ाया गया है। कालाकोटी ने कहा कि मंडी समिति से जिन्हें लाइसेंस दिया जाता है उसमें स्पष्ट किया जाता है कि स्थान उपलब्ध होने पर ही दुकान आवंटित की जाएगी। परिसर में कोई फड़ नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलेगा सत्यापन अभियान
मंडी समिति के अधिकारियों ने कहा कि टावर पर चढ़ने वाले युवक का सीधे तौर पर मंडी से कोई संबंध नहीं है, न तो उसे मंडी की ओर से लाइसेंस मिला है और न ही वह वर्तमान समय में वहां पल्लेदारी का कार्य कर रहा था। बावजूद उक्त युवक ने टावर पर चढ़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सचिव कालाकोटी ने बताया कि मंडी में कार्य करने वाले सभी बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस को पत्र लिखा जा रहा है।


- युवक ने लाइसेंस के लिए कभी आवेदन नहीं किया और न ही वह इस संबंध में कभी किसी अधिकारी से मिला। दबाव बनाने के लिए सोमवार को अचानक टावर पर चढ़ गया। युवक को समझा कर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। पीआर कालाकोटी, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed