फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Army jawan cheated of Rs 25 lakh

Rishikesh News: सेना के जवान से 25 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 19 Jan 2026 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Army jawan cheated of Rs 25 lakh
देश की सरहदों की रक्षा करने वाले एक फौजी के साथ विश्वासघात का मामला सामने आया है। दिल्ली में तैनात रायवाला निवासी सेना के जवान से एक दंपती ने लाखों रुपये की ठगी कर ली।हद तो तब हो गई जब पैसे वापस मांगने पर जवान को जान से मारने की धमकी दी गई। अब न्याय के लिए पीड़ित जवान ने एसएसपी और डीएम देहरादून का दरवाजा खटखटाया है।पीड़ित बृज किशोर सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना का जवान है और दिल्ली में तैनात है। बृजकिशोर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अपने ही गांव की परिचित एक महिला ने श्यामपुर में मकान बनाने के नाम पर उनसे करीब 25 लाख रुपए उधार लिए, जिसका एग्रीमेंट भी किया गया। एग्रीमेंट में रकम वापस नहीं देने की सूरत में महिला ने रायवाला में अपने नाम की 100 वर्ग गज जमीन देने का वादा भी किया। पीड़ित का कहना है कि महिला की ओर से उनका पैसा समय पर नहीं दिया गया और न ही रायवाला में महिला के नाम पर कोई जमीन है। आरोप है कि दो साल से महिला और उसके पति का फोन स्विच ऑफ चल रहा है। श्यामपुर स्थित महिला के मकान पर ताला लगा हुआ है। इतना ही नहीं मकान के नाम पर महिला ने लोन लिया हुआ है। आरोप है कि किसी तरह महिला और उसके पति से संपर्क कर अपने पैसे मांगे तो महिला और उसके पति की ओर से मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बृज किशोर सिंह ने बताया कि महिला और उसका पति आत्महत्या कर साजिशन उसे फंसाने की धमकी भी दे रहा है।जिसकी रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता ने पुलिस को भी सुनाई। जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति ने श्यामपुर क्षेत्र में कमेटी चलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसके बाद दोनों पति पत्नी रकम लेकर परिवार सहित फरार हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed