फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Army band gave the message of patriotism

सेना के बैंड ने दिया देशभक्ति का संदेश

Tue, 14 Jan 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Army band gave the message of patriotism
एम्स में आर्मी बैंड की धुन बजाते सेना के जवान। - फोटो : RISHIKESH
एम्स में सेना दिवस के उपलक्ष्य में सेना के गरुड़ डिविजन की ओर से पाइप बैंड का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सेना की बैंड टीम ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर लोगों को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को एम्स परिसर में आर्मी बैंड के प्रदर्शन कार्यक्रम का संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत व आर्मी गरुड़ डिविजन के कर्नल आनंद अरविंद भार्गव ने संयुक्त रूप से हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। कार्यक्रम में आर्मी कैंट रायवाला की गरुड़ डिविजन की 12 सदस्यीय पाइप बैंड की टीम ने देशभक्ति की विभिन्न धुनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान जवानों ने उपस्थित जनसमुदाय को देशभक्ति का संदेश दिया। एम्स निदेशक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का जागृत करना और उन्हें सेना के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों को वीर शहीदों का सम्मान, सेना का अनुशासन, एकता व सौर्य का परिचय कराना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी के दिन लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार संभाला था, तभी से 15 जनवरी को सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रशासन अंशुमन गुप्ता, प्रो. बीना रवि, प्रो. मनोज गुप्ता, प्रो. किम मेमन, प्रो. यूबी मिश्रा, कमांडेंट पीके मिश्रा, डॉ. बलराम जीओमर, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed