फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Apply via the Samarth portal by the 12th; admission committees will begin work on July 13

Rishikesh News: समर्थ पोर्टल से 12 तक करें आवेदन, प्रवेश कमेटियां 13 जुलाई से करेंगी काम

Sat, 04 Jul 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Apply via the Samarth portal by the 12th; admission committees will begin work on July 13
डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल मल्ल पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश आवेदन 12 जुलाई तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से किए जा सकेंगे। इसके बाद कॉलेज की प्रवेश कमेटियां मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन करेगी।
विज्ञापन

डोईवाला महाविद्यालय में बीए की 533 सीटों के अलावा बीएससी बायो, मैथ्स व कॉमर्स की 60-60 सीटों पर प्रवेश दिए जाने हैं। समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश आवेदन की तिथि 30 जून तय की गई थी, जो बाद में बढ़ाकर 12 जुलाई तक कर दी गई है। कॉलेज का अवकाश चल रहा है। 13 जुलाई से ही प्रवेश कमेटियां अपना काम कर सकेंगी। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि 12 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद ही प्रवेश कमेटियां सक्रिय हो जाएंगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को सीटों का आवंटन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed