फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Animal Birth Control Center will be built in Gumaniwala

Rishikesh News: गुमानीवाला में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Animal Birth Control Center will be built in Gumaniwala
शहर में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए गुमानीवाला में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर बनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जमीन का चिह्नीकरण किया जा चुका है। जमीन की एनओसी मिलने के बाद शहरी विकास विभाग इस जमीन पर एबीसी सेंटर का निर्माण करेगा। इस एबीसी सेंटर का संचालन पशुपालन विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों के काटने से हर दिन से मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे में शहर से सटे क्षेत्र में काफी समय से एबीसी बनाने की जरुरत महसूस हो रही थी। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने भी जिला गंगा सुरक्षा समिति की अध्यक्ष डीएम सोनिका के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। डीएम के आदेश पर 24 अगस्त को नगर निगम की टीम, पशुपालन विभाग की टीम और ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर एबीसी सेंटर के लिए जमीन का निरीक्षण किया था। यह तीन बीघा जमीन गुमानीवाला में डीएसबी स्कूल के समीप है। राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि कांजी हाउस के नाम पर दर्ज है। जो कि जिला पंचायत की है।
विज्ञापन




ये सुविधाएं होंगी एबीसी सेंटर

- एबीसी सेंटर में एक ऑपरेशन थियेटर, एक शेल्टर, एक डॉक्टर रूम, एक स्टाफ रूम, शौचालय आदि बनेगा।





गुमानीवाला में जिस स्थान भूमि का चयन किया गया है वह निगम क्षेत्र से बाहर। वह जमीन जिला पंचायत देहरादून की है। जिला पंचायत से एनओसी मिलने के बाद ही शहरी विकास विभाग एबीसी सेंटर के निर्माण की औपचारिकता पूरी करेगा। -राहुल गोयल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed