फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An unknown person attacked Fakkad Baba Rishikesh News in HIndi

Rishikesh News: दुकान के बाहर सो रहा था फक्कड़ बाबा, अज्ञात युवक ने तीन बार किया लगातार हमला

Thu, 13 Mar 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 03:53 PM IST
सार

एक दुकान के बाहर सो रहे एक फक्कड़ बाबा पर युवक तीन बार लगातार हमला करता रहा। जब तक बाबा कुछ कर पाते युवक फरार हो गया।

विज्ञापन
An unknown person attacked Fakkad Baba Rishikesh News in HIndi
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

स्वर्गाश्रम गद्दी के समीप तिराहे पर संचालित एक दुकान के बाहर सो रहे एक फक्कड़ बाबा पर अज्ञात युवक ने हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक पहले दुकान के बाहर फर्श पर सो रहे बाबा को देख रहा है। उसके बाद पास में पड़ी ईंट को उठाता है और बाबा के सिर पर हमला कर देता है।

विज्ञापन


युवक तीन बार लगातार हमला करता है। जब तक बाबा कुछ कर पाते युवक फरार हो गया। घटना दस मार्च की देर रात करीब 11:45 बजे की है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आसपास क्षेत्र में कई संदिग्ध लोग घूम रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Car Accident: मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने निकला था मामा, चार मजदूरों के लिए काल बनी कार, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की ओर से किसी का सत्यापन नहीं हो रहा है। इसके चलते धार्मिक क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed