फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An old man injured by a bull attack died during treatment

Rishikesh News: सांड के हमले से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान हुई मौत

Wed, 12 Mar 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 12 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
An old man injured by a bull attack died during treatment
सांड के हमले में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन




रायवाला क्षेत्र में निराश्रित मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मामला ग्राम पंचायत रायवाला का है जहां एक सांड ने एक वृद्ध पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वृद्ध को जौलीग्रांट अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार रायवाला निवासी मनोहर सिंह पंवार मां आनंदमई स्कूल में माली का काम करते थे। सोमवार को मनोहर स्कूल में काम कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि क्षेत्र में सांड द्वारा किए गए हमले की जानकारी मिली है। जल्द ही पशु चिकित्सक की मदद से हमलावर सांड को पकड़कर दूर क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



पशुओं के हमले से कई लोग हो चुके हैं घायल

डोईवाला। मुख्य बाजारों और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में पिछले काफी दिनों से निराश्रित पशु घूम रहे है। इनके हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। नगर के रेलवे रोड पर रात में अक्सर इनको देख जा सकता है। प्रेमनगर बाजार, मिल रोड के अलावा नगर के अन्य क्षेत्रों में भी निराश्रित पशु लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहे है। सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह सैनी ने बताया कि खाद्य पदार्थों के लिए निराश्रित पशु और सांड लोगों पर हमला कर रहे है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया गया था। जल्द समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed