फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An appeal for timely reporting of drug side effects

Rishikesh News: दवाओं के दुष्प्रभावों की समय पर जानकारी देने की अपील

Sat, 19 Sep 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
An appeal for timely reporting of drug side effects
जौलीग्रांट। राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत हिम्स जौलीग्रांट के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए समय पर उनकी जानकारी देने की बात कही। डीन हिम्स डॉ. ए शरीफ ने कहा कि दवाओं के इस्तेमाल के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी या निर्धारित रिपोर्टिंग माध्यम से देनी चाहिए। डॉ. डीसी धस्माना ने कहा कि फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से दवाओं के इस्तेमाल के बाद होने वाली प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जाती है लेकिन दवा सेवन के बाद कोई असामान्य या प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देने पर उसकी जानकारी देना बेहद जरूरी है। विभागाध्यक्ष डॉ तरुणा शर्मा ने कहा कि इस वर्ष चलाए जा रहे अभियान में डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया गया। मोबाइल एप, क्यूआर कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से दवाओं के दुष्प्रभावों की जानकारी देना आसान और तेज बनाया जा सकता है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के फार्माकोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ ललित गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और आम लोगों के सहयोग से दवाओं को अधिक सुरक्षित बनाने और मरीजों के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed