फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   All government and private schools will remain closed today

आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
All government and private schools will remain closed today
चारधाम यात्रा के दौरान वीकेंड पर जाम के मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ऋषिकेश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल सती ने खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्कूलों को 14 और 21 मई (शनिवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया है। 27 मई को स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो जाएंगे। करीब दो सप्ताह पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को वीकेंड पर लगने वाले जाम के चलते ऋषिकेश के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा था स्कूली वाहनों के जाम में फंसने से बच्चों और अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन पहले और फिर दूसरे शनिवार को आदेश का पालन नहीं हुआ। इसके बाद वित्त मंत्री जिलाधिकारी तत्काल आदेश जारी करने के लिए कहा। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के आदेश के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई भी स्कूल आदेश का उल्लंघन करता है तो संबंधित खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed