फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   All bookings of Fly Big Company's 18 seater aircraft

Rishikesh News: 12 फरवरी तक फुल देहरादून-पिथौरागढ़ फ्लाइट की बुकिंग

Sun, 04 Feb 2024 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
All bookings of Fly Big Company's 18 seater aircraft
Iयात्री संख्या बढ़ने पर फ्लाइट भविष्य में हफ्ते में तीन से अधिक दिन भर सकती है उड़ानI
विज्ञापन


12 फरवरी तक देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाई बिग कंपनी के 18 सीटर विमान की सभी बुकिंग फुल चल रही हैं। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच रीजनल कनेक्टिविटी के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने 30 जनवरी से फ्लाइट सेवा शुरू की है। यह फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट से उड़ान भर रही है।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच फिलहाल यही एकमात्र फ्लाइट है, जो देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भर रही है। इस फ्लाइट के लिए 12 फरवरी तक सीटें एडवांस बुक हो गई हैं। यदि आगे भी इसी तरह पैसेंजर मिलते रहे तो यह फ्लाइट नियमित संचालित होती रहेगी। फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन से अधिक बार भी संचालित करने पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन






Iदेहरादून में रहेगा फ्लाइट का बेसI



फ्लाई बिग फ्लाइट देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित करने के बाद फ्लाइट का बेस देहरादून एयरपोर्ट पर ही रहेगा। जहां से यह फ्लाइट कुमाऊं को संचालित की जाएगी। बीते 30 जून से फ्लाइट को देहरादून बेस में भी पार्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






I2350 रुपये है फ्लाइट का किरायाI

फ्लाई बिग कंपनी की ओर से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक यात्री का एक तरफ का किराया करीब 2350 रुपये निर्धारित किया गया है। फ्लाइट गढ़वाल से कुमाऊं की दूरी लगभग सवा घंटे में तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed