{"_id":"5888fac24f1c1b476fcf4d07","slug":"alcohol-will-prohibit-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदिरा पान निषेध रहेगा कन्यादान में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदिरा पान निषेध रहेगा कन्यादान में...
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र में मदिरा निषेध किया प्रकाशित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निमंत्रण है मेहंदी का, हे प्रियजन तुम्हारे सम्मान में, मदिरा पान निषेध रहेगा हमारी कन्या दान में..., कुछ ऐसा ही निमंत्रण पत्र है मीरानगर निवासी सतेंद्र चौहान की बेटी का। मीरानगर निवासी सतेंद्र चौहान की पुत्री कंचन 31 जनवरी को उपेंद्र निवासी ग्राम घडेला, सिलोगी पौड़ी गढ़वाल के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही है।
बेटी की शादी में शराब का सेवन न हो इसके लिए उन्होंने निमंत्रण पत्र में मेहमानों से मदिरा न परोसने का आग्रह किया है। चौहान परिवार ने इसके लिए मैती स्वयंसेवी संस्था का आभार जताया है। मैती स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि संस्था क्षेत्र में आयोजित होने वाले शादी-विवाह समारोह में शराब निषेध के लिए कार्य करती है। इससे प्रेरित होकर कई लोगों ने उनके सुझाव पर अमल किया और बेटी-बेटों की शादी में शराब नहीं परोसी।