Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Akshat and Shalini first in 400 meter race

Rishikesh News: 400 मीटर दौड़ में अक्षत व शालिनी प्रथम

Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Akshat and Shalini first in 400 meter race
गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान स्कूल का खेल मैदान रंगीन झंडों और आकर्षक सजावट से गुलजार नजर आया।
विज्ञापन


कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से गीता के उपदेशों से प्रेरित पेंटिंग्स और क्राफ्ट वर्क प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपने विचारों और कला के माध्यम से गीता के संदेश को बहुत ही सुंदर तरीके से चित्रित किया। इसके बाद 400 मीटर दौड़, पृथ्वी के पांच तत्वों पर आधारित छात्रों की अद्भुत ड्रिल, मास पीटी, कराटे और योग प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन




कक्षा 10 से 12 तक की 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अक्षत लसियाल और बालिका वर्ग में शालिनी रतूड़ी ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं कक्षा 8 से 9 तक की दौड़ के बालक वर्ग में आयुष पंवार और बालिका वर्ग में श्रेया रतूड़ी विजेता बने। कक्षा 6 से 7 तक की दौड़ के बालक वर्ग में अर्श अहमद और बालिका वर्ग में आराध्या राणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कक्षा 4 से 5 तक की दौड़ के बालक वर्ग में आकर्षण पाल और बालिका वर्ग में सुहानी रतूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस के कनिष्ठ बालक वर्ग में जाह्नवी सदन और बालिका वर्ग में अलकनंदा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस के वरिष्ठ वर्ग में भागीरथी सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया।




लेफ्टिनेंट कर्नल अमित पाराशर ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed