{"_id":"65945bf5d577e65f5700f374","slug":"air-traffic-remained-affected-at-dehradun-airport-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-320475-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: घने कोहरे से हवाई सेवाएं प्रभावित, सात उड़ानें विलंब से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: घने कोहरे से हवाई सेवाएं प्रभावित, सात उड़ानें विलंब से पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदेहरादून एयरपोर्ट पर तीसरे दिन हवाई यातायात बाधित, सुबह साढ़े दस बजे बाद छटा कोहराI
देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न शहरों से सुबह आने वाली सात फ्लाइटें विलंब से एयरपोर्ट पहुंची। सुबह साढ़े दस बजे बाद कोहरे की धुंध साफ हुई।
सुबह आठ बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब पांच घंटे के विलंब से दोपहर 1:49 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9:20 बजे आने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से 11:13 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की हैदराबाद वाली उड़ान 11:35 की बजाय करीब डेढ़ घंटा विलंब से 12:54 बजे एयरपोर्ट पहुंची। प्रयागराज से 1:55 बजे आने वाली फ्लाइट एक घंटे के विलंब से तीन बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विस्तारा की मुंबई से आने वाली उड़ान ढाई बजे के स्थान पर शाम 3:16 बजे एयरपोर्ट आई। पुणे से इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:20 बजे के स्थान पर एक घंटा विलंब से 6:18 बजे एयरपोर्ट आई। वहीं, इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे पांच बजे के स्थान पर 6:39 बजे एयरपोर्ट पर आई। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सात फ्लाइट विलंब से एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
I100 मीटर तक पहुंची विजुअलिटीI
देहरादून एयरपोर्ट पर तड़के से ही घना कोहरा रहा। विजुअलिटी गिरकर मात्र सौ मीटर तक पहुंच गई थी। सुबह साढे दस बजे के बाद मौसम खुलने पर फ्लाइटों ने एयरपोर्ट आना शुरू हुआ। वहीं, एयरपोर्ट मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया।