फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Air service for Badrinath and Kedarnath from tomorrow Chardham Yatra 2025

Rishikesh: बदरीनाथ- केदारनाथ के लिए कल से हेलिकॉप्टर भरेगा उड़ान, 20 श्रद्धालु दो धामों के लिए होंगे रवाना

Fri, 02 May 2025 11:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 02 May 2025 11:07 AM IST
सार

बदरीनाथ- केदारनाथ के लिए कल से हवाई सेवा शुरू होगी।  मौसम ठीक रहा तो शनिवार सुबह करीब सात बजे जौलीग्रांट हेलिपैड से कुल 20 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
Air service for Badrinath and Kedarnath from tomorrow Chardham Yatra 2025
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शनिवार से जौलीग्रांट स्थित हेलिपैड से दो धामों के लिए एमआई 17 हेलिकॉप्टर उड़ान भरेगा। इसके लिए संबंधित कंपनी ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच गया है।

विज्ञापन


रुद्राक्ष एविएशन का हेलिकॉप्टर शनिवार से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेगा। मौसम ठीक रहा तो शनिवार सुबह करीब सात बजे जौलीग्रांट हेलिपैड से कुल 20 श्रद्धालु दो धामों के लिए रवाना होंगे। दर्शन के बाद इतने की श्रद्धालु वापस आएंगे। कंपनी की एक दिन में दो फेरे लगाने की योजना है।
विज्ञापन


कंपनी श्रद्धालुओं को दो पैकेज के अंतर्गत यात्रा कराएगी। जिसमें एक ही दिन में वापसी और रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल कंपनी ने बीस जून तक के लिए 80 प्रतिशत तक की बुकिंग कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  मौसम ने करवट बदली; बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, फिर लौटी ठंड

रुद्राक्ष एविएशन के प्रबंधक पीके छाबरी ने बताया कि हेलिकॉप्टर शनिवार से दो धामों के लिए उड़ान भरेगा। इसके लिए कर्मचारी और हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुके हैं। हेलिपैड के चारों तरफ रस्सियों की बैरिकेंडिंग, फायर उपकरण और उड़ान से संबंधित चीजों को लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed