फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS medical team will serve 24 hours in Kumbh

एम्स निदेशक ने किया सेक्टर चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
AIIMS medical team will serve 24 hours in Kumbh
ऋषिकेश। महाकुंभ 2021 मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की टीमें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मुख्य स्नान पर्वों पर किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश में डिजास्टर वार्ड और आईसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार के सेक्टर चिकित्सालय पहुंचकर जायजा लिया और इस बाबत चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को एम्स ऋषिकेश द्वारा चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में बने सेक्टर चिकित्सालय में एम्स के चिकित्सकों की टीमें तैनात की गई हैं। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने अस्पताल में बनाए गए कोविड टेस्टिंग एरिया, ओपीडी, आईपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डिस्पेंसरी, एमआई रूम आदि क्षेत्रों का सघन जायजा लिया और इस बाबत अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि कुंभ के लिए विशेष तौर से तैयार किए गए 50 बेड वाले सेक्टर अस्पताल का संचालन एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जा रहा है। एम्स के निदेशक रविकांत ने बताया कि कुंभ में किसी भी तरह की आपात स्थिति अथवा गंभीर किस्म के मरीजों के उपचार के लिए एम्स द्वारा एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर चिकित्सालय में एम्स द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर किस्म के रोगियों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाकर तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालुओं को हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 24 घंटे चिकित्सकों की टीमें लगाई गई गई हैं।
विज्ञापन

एम्स के नोडल ऑफिसर सेक्टर चिकित्सालय डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि मुख्य स्नान पर्वों पर किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स में आईसीयू बेड और ऑपरेशन थिएटर रिजर्व रखे जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता और डीन अस्पताल प्रशासन प्रो. यूबी मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed