Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh AIIMS doctor saved seven-year-old child Life doing surgery and removing screw stuck in his lungs

Rishikesh: एम्स के चिकित्सकों ने सात साल के बच्चे को दिया नया जीवन, सर्जरी कर निकाला फेफड़े में फंसा पेंच

Wed, 19 Feb 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

Rishikesh News:बच्चे को बीते 15 दिनों से उल्टी ओर खांसी की शिकायत थी। जांच में पता चला कि बच्चे के फेफड़े में पेंच फंसा हुआ है।

विज्ञापन
Rishikesh AIIMS doctor saved seven-year-old child Life doing surgery and removing screw stuck in his lungs
बच्चे के फेफड़े में फंसा पेच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स के चिकित्सकों ने एक बच्चे के फेफड़े में फंसे पेंच को निकाल कर उसे जीवनदान दिया। अब बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बच्चे का उपचार ब्रोंकोस्कोपी तकनीक से किया गया। भरत नगर, रुड़की हरिद्वार निवासी एक सात वर्षीय बच्चे को परिजन परीक्षण के लिए एम्स लेकर आए थे।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि बच्चे के फेफड़े में पेंच फंसा हुआ है। बच्चे को बीते 15 दिनों से उल्टी ओर खांसी की शिकायत थी। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. व्यास कुमार राठौड़ ने बताया कि बच्चे की कुछ प्रारंभिक जांचें कराई गईं, जिसमें उसकी छाती के एक्स-रे एवं सीटी स्कैन में फेफड़े में एक पेंच दिखाई दिया। अभिभावकों से पूछे जाने पर उन्हें बताया गया कि बच्चे ने घर में खेल-खेल में पेंच निगल लिया। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ब्रोंकोस्कोपी प्रयोगशाला में फैक्जिबल ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से बच्चे के फेफड़े से सफलतापूर्वक पेच को निकाल लिया गया।
विज्ञापन


Rishikesh News: रानीपोखरी में नौ व भानियावाला में आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित है । पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश सिंधवानी ने बताया कि इससे पूर्व भी विभाग कई जटिल मामलों का संयुक्त चिकित्सकीय दल के साथ सफलतापूर्वक निस्तारण कर मरीजों को राहत प्रदान की जा चुकी है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि एम्स में मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed