फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nine members were elected unopposed in Ranipokhari and

Rishikesh News: रानीपोखरी में नौ व भानियावाला में आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए

Wed, 19 Feb 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nine members were elected unopposed in Ranipokhari and

विज्ञापन
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लि. रानीपोखरी और भानियावाला में कुल 11 वार्डों में से नौ और आठ प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया है। अब रानीपोखरी में दो और भानियावाला में कुल तीन सदस्यों के लिए 24 फरवरी को वोटिंग होगी। चुने गए सभी सदस्य 25 फरवरी को इन किसान समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि को चुनेंगे।

रानीपोखरी में वार्ड दो घम्मुवाला से सुनीता देवी, वार्ड तीन डांडी से सुमन कृषाली, वार्ड चार नागाघेर से आरती रावत, वार्ड पांच बड़कोट से मीना बिष्ट, वार्ड छह रैनपुर से अमर सिंह, वार्ड सात रानीपोखरी अपर से वीरेंद्र रावत, वार्ड आठ रानीपोखरी लोअर से भरत सिंह बिष्ट, वार्ड दस लिष्ट्राबाद से पवन सिंह नेगी और वार्ड 11 शांतिनगर से निरंजन शर्मा निर्विरोध प्रबंध समिति सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन




वहीं, भानियावाला में वार्ड दो अपर जौलीग्रांट से पूजा शर्मा, वार्ड तीन कांडरवाला से सरिता, वार्ड पांच तरली जौलीग्रांट से रजनी सोलंकी, वार्ड छह बिचली जौलीग्रांट से विनीत कुमार मनवाल, वार्ड सात बड़ोवाला से उर्मिला नेगी, वार्ड नौ माजरीग्रांट से शेर सिंह पाल, वार्ड दस लालतप्पड़ से अब्दूल रफी और वार्ड 11 शेरगढ़ से साहब सिंह निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपोखरी सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी कमलेश सिंह ने कहा कि उनके यहां कुल नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। भानियावाला समिति के सचिव रिजवान अली ने कहा कि उनके यहां कुल आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। दोनों ने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि के लिए 25 को चुनाव होंगे। जिसमें सदस्य चुनाव में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed