फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Agriculture and self-employment got a boost: Subodh

नरेंद्रनगर में कृषि और स्वरोजगार को मिला बढ़ावा - सुबोध उनियाल

Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Agriculture and self-employment got a boost: Subodh
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि आज किसान सम्मान निधि, फ्री राशन, फ्री वैक्सीनेशन और आयुष्मान भारत से गरीब लोगों का भला हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और गरीब परिवारों की चिंता की। सुबोध उनियाल ने कहा कि कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने किसानों को कृषि यंत्र, पालीहाउस, महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराने का काम किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए फिर से आशीर्वाद देने की अपील की।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर विधानसभा में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल की है। बुधवार को सुबोध उनियाल ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ क्वीली, भरपूर पट्टी, पालकोट पट्टियों के कई गांवों में जनसंपर्क किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने मातृशक्ति के बोझ को कम करने के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना से फ्री बिजली उपलब्ध कराने की जनहितैषी पहल की। महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी और धामी सरकार की योजनाओं के आधार पर लोगों से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed