फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Agreement signed between THDC and CSPGCL

Rishikesh News: टीएचडीसी और सीएसपीजीसीएल के बीच हुआ करार

Wed, 12 Mar 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 12 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Agreement signed between THDC and CSPGCL
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) छत्तीसगढ़ सरकार के साथ जसपुर जिले के डांगरी में 1400 मेगावाट पंप स्टोरेज आधारित हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान रायपुर के एक होटल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई और छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ग्रिड स्थिरता में सुधार के साथ ही भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीएचडीसीआईएल निदेशक (तकनीकी) भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि टीएचडीसीआईएल देश भर में पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) का सक्रिय रूप से विकास कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed