फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   After the completion of the Deepotsav festival, the

Rishikesh News: दीपावली के बाद निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

Mon, 13 Nov 2023 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the completion of the Deepotsav festival, the
दीपोत्सव पर्व निपटने के बाद नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया। सोमवार की सुबह नगर निगम की सभी स्वच्छता टीम शहर के बाजारों सहित निगम के क्षेत्रों में उतरी और सफाई व्यवस्था को सुचारू किया।
विज्ञापन


शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम का अभियान जारी है। दीपावली पर्व निपटने के बाद नगर निगम प्रशासन ने निगम क्षेत्रों में एक साथ सफाई अभियान शुरू किया। जिसके तहत जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े को एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया। शहर के व्यापारी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन




दीपावली पर पटाखाें के अवशेषों और अन्य तरह के कूड़े के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। जिसे दूर करने के लिए स्वच्छता टीम को शहर के बाजारों व निगम क्षेत्रों में उतारा गया था। अभियान के दौरान जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का निस्तारण कराया गया। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा ने बताया कि दीपावली के त्योहार में पटाखे जलाने के बाद गलियाें में कूड़ा हो गया था। इसे साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को सुबह से ही क्षेत्र में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed