फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Kedarnath Temple Shape will Show on janki bridge

ऋषिकेश: राम, लक्ष्मण और जानकी के बाद अब आकार लेगा बजरंग पुल, दिखेगी केदारनाथ मंदिर की झलक

Sun, 22 Nov 2020 01:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Kedarnath Temple Shape will Show on janki bridge
बजरंग पुल - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में जानकी पुल के लोकार्पण के बाद राम दरबार के मुख्य सदस्य श्री हनुमान के नाम से फोर लेन का बजरंग पुल तीर्थनगरी में बहुत जल्दी आकार लेगा। यूं तो इसके निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही है, लेकिन शुक्रवार को जानकी झूला पुल के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तीर्थनगरी के लोगों में पुल के शीघ्र बनने की उम्मीद जगी है। चीन में बने कांच के पुल की तर्ज पर बजरंग पुल के बाहरी हिस्से भी पारदर्शी होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा दोनों सिरों पर बनने वाले इसके टावर केदारनाथ मंदिर की झलक प्रस्तुत करेंगे। लोनिवि की ओर से इसका कंप्यूटरीकृत मॉडल तैैयार कर लिया गया है। केंद्रीय सड़क निधि से बनने वाले इस पुल के निर्माण में करीब 66 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



लक्ष्मण झूला पुल के पास बनने वाले बजरंग पुल के लिए पहले चरण में 3.03 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। फिलहाल केंद्र सरकार को 66 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इसकी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। पुल की कुल लंबाई 133 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके दोनों तरफ 1.5 मीटर का पैदल पथ होगा, जो कांच का बना होगा। यह कांच 65 मिमी मोटा होगा, जो बेहद मजबूत होता है। इस पर खड़े होकर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे।

चार पहिया वाहन भी चल सकेंगे

इसके अलावा बीच 2.5 गुणा 2.5 मीटर की दो लेन सड़क होगी, जिस पर चार पहिया वाहन भी चल सकेंगे। इसके दोनों सीरों पर बनने वाले टावर की ऊंचाई करीब 27 मीटर होगी, जो केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। दूर से देखने में ये दोनों टावर केदारनाथ मंदिर की झलक पेश करेंगे।

बता दें कि 12 जुलाई 2019 को लक्ष्मणझूला पुल के कमजोर होने के कारण शासन ने पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी थी। तब से अब तक पुल पर लोगों की आवाजाही बंद है। खास बात यह है कि पुराने पुल को तोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि इसे धरोहर के रूप में संजोया जाएगा।

लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बनने वाले बजरंग पुल का डिजाइन फाइनल हो गया है। करीब 66 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की डीपीआर भारत सरकार को भेज दी गई है। यह पुल केंद्रीय सड़क निधि की वरीयता में है। केंद्र से मंजूरी के बाद पुल को शीघ्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।
-मोहम्मद आरिफ खान, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नरेंद्र नगर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed