{"_id":"69fd0365c64cfb5a170f8f0d","slug":"adopt-a-positive-attitude-for-progress-yogi-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-965518-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति के लिए अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण, ईश्वर भक्ति जरूरी : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति के लिए अपनाएं सकारात्मक दृष्टिकोण, ईश्वर भक्ति जरूरी : योगी
Fri, 08 May 2026 02:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 08 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय बिथ्याणी में आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर शहीदों को नमन करते योगी आदित्यना
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीवन में प्रगति के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचने से सुखद परिणाम मिलते हैं। उन्होंने सकारात्मक ऊर्जा के लिए ईश्वर भक्ति को भी जरूरी बताया। इससे पहले उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और परिवार व ग्रामीणों के साथ अनुष्ठान किया। इसके बाद यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने महादेव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। योगी ने मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा थी, आज वहां भव्य मंदिर है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए प्रेरित किया। वहीं गांव ठांगर क्षेत्र के बच्चों के अव्वल आने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमणकर विकास कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।
-- -
योगी ने परीक्षा प्रणाली व परिणाम पर एआई बाॅट से किया संवाद
महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से दोनों मुख्यमंत्रियों का अभिनंदन किया। इस माैके पर महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट व नए भवन व सेमिनार हाॅल का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली व परिणामों की समीक्षा की, जबकि धामी ने छात्र संख्या व कौशल विकास पर चर्चा की। इसके अलावा विकसित भारत एक संकल्प पुस्तक का विमोचन किया।