फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Admission started for 1412 graduate seats in PLMS campus

Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में स्नातक की 1412 सीटाें पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 31 May 2025 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admission started for 1412 graduate seats in PLMS campus
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पं ललित मोहन शर्मा परिसर (पीएलएमएस) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रकिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। परिसर में स्नातक स्तर पर संचालित हो रहे विभिन्न संकायों के प्रथम सेमेस्टर में कुल 1412 सीटें हैं। सर्वाधिक 616 कला संकाय व सबसे कम 60-60 सीटे बीबीए व बीसीए में हैं। एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग में ही आरक्षण के तहत सीटों का आवंटन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। परिसर प्रशासन ने छात्रों से जल्द से जल्द दोनों चरणों का पंजीकरण कराने को कहा है। खासतौर पर पंजीकरण के दौरान अपना ही मोबाइल नंबर व मेल आईडी देने को कहा है। कई बार छात्र पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर और मेल आईडी किसी अन्य की देते हैं। इससे छात्रों को सूचना मिलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed