{"_id":"6b01aa8048b48414ea003230","slug":"administration-remains-unmoved-even-after-a-week-risk-of-an-accident-persists-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1117256-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक सप्ताह बाद भी नहीं जागा प्रशासन, हादसे का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक सप्ताह बाद भी नहीं जागा प्रशासन, हादसे का खतरा बरकरार
विज्ञापन
थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी तिराहे पर स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से हुए हादसे के एक सप्ताह बाद भी सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। हादसे के बाद भी प्रशासन की ओर से मार्ग पर सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने से यहां दोबारा दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। तीव्र ढलान पर स्पीड ब्रेकर उखड़े पड़े हैं जबकि रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अभाव है।
बीते 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर आश्रम की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गई थी। बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुए इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए थे।
गनीमत रही कि हादसे से पहले बस में सवार बच्चे और शिक्षक उतर चुके थे जिससे बड़ा हादसा बच गया। हादसे के बाद भी संबंधित विभागों की ओर से मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। तीव्र ढलान पर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
वहीं, आधी सड़क के स्पीड ब्रेकर उखड़े हुए होने के कारण वाहन चालक ढलान पर विपरीत दिशा से वाहनों को ले जाते हैं जिसके कारण भी वाहनों की आमने-सामने की टक्कर और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मार्ग पर चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं होने से वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा लगाने में भी परेशानी होती है।
डिवाइडर और पैराफिट की पर्याप्त व्यवस्था भी खतरे भरे मार्ग पर नहीं की जा सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्रह्मानंद मोड़ से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक का मार्ग भारी वाहनों के लिए दुर्घटना संभावित बन चुका है। इस मार्ग और आसपास के स्थान पर अब तक सात बड़े हादसे हो चुके हैं।
लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद जांच और कार्रवाई की बात तो होती है लेकिन सड़क सुरक्षा के स्थायी उपाय नहीं किए जाते। ऐसे में किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय संबंधित विभागों को तत्काल सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने चाहिए।
- मुनिकीरेती क्षेत्र में पीडब्लयूडी तिराहे की सड़क पर दुर्घटना के खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य जल्द कराए जाएंगें। इसको लेकर बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। - विनोद तिवारी, तहसीलदार नरेंद्रनगर।
इस मार्ग पर अब तक हुए सात बड़े हादसे
- तीन जुलाई 2018 को ब्रह्मानंद मोड़ के पास तीव्र ढलान पर एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया था। चपेट में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- 28 जुलाई 2022 को पीडब्ल्यूडी तिराहे पर एक यात्री बस पलट गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि बस में सवार 34 लोग घायल हुए थे।
- 22 मार्च 2023 को ब्रह्मानंद मोड़ के पास तीव्र ढलान पर एक डंपर पलट गया था। दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
- सितंबर 2023 को मुनिकीरेती स्थित इसी पीडब्ल्यूडी तिराहे की ढलान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
- 16 फरवरी 2025 को ब्रह्मानंद मोड़ पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ढलान पर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस बैरिकेडिंग से टकरा गई थी। आसपास मौजूद राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई थी।
- 29 मई 2026 को ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क से नीचे बनी एक झोपड़ी के ऊपर गिरा था। हादसे में झोपड़ी में रह रही महिला और डंपर चालक, दोनों की मौत हो गई थी।
- 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों को लेकर आई बस पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर आश्रम की दीवार तोड़ते हुए परिसर में घुस गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए।