फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Administration demolished illegal construction from Aastha Path

आस्था पथ से प्रशासन ने अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Sat, 22 Jan 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Administration demolished illegal construction from Aastha Path
14 वीरभद्र रोड स्थित आस्था पथ पर बने होटल के रैंप को ध्वस्त करती प्रशासन की टीम। - फोटो : RISHIKESH
आस्था पर किए गए अतिक्रमण को यूजेवीएनएल (उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड) और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। यूजेवीएनएल ने रैंप को तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी। इस कार्रवाई से होटल प्रबंधन में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एम्स रोड पर गली नंबर चार में एक होटल है। होटल प्रबंधन की ओर से आस्था पथ पर जाने के लिए नदी की ओर से रैंप बना दिया गया था। स्थानीय लोग भी होटल प्रबंधन की ओर से किए गए अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे। रैंप बनने से आस्था पथ पर भ्रमण करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। रैंप को तोड़ने के लिए यूजेवीएनएल ने होटल प्रबंधन को नोटिस भी दिया था, लेकिन होटल प्रबंधन ने नोटिस को दरकिनार कर दिया। उसके बाद यूजेवीएनएल ने अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ऋषिकेश को पत्र लिखा था। शनिवार को तहसील प्रशासन और यूजेवीएनएल की टीम ने पुलिस बल की मदद से आस्था पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

आस्था पथ पर एक होटल की ओर से अतिक्रमण कर रैंप बना दिया गया था। यूजेवीएनएल की ओर से तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई थी। शनिवार दोपहर को पुलिस बल की मदद से जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अयोध्या उनियाल, नायब तहसीलदार ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed