फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Activa riders young man and woman killed in the accident

हादसे में एक्टिवा सवार युवक-युवती की मौत

Mon, 09 Jan 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Activa riders young man and woman killed in the accident
देहरादून मणिमाई मंदिर जंगल हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : amar ujala

देहरादून-डोईवाला के बीच मणिमाई मंदिर के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। मणिमाई मंदिर जंगल हाईवे पर हादसा रविवार दोपहर को हुआ।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार दोपहर करीब 1:45 बजे के करीब सफेद रंग की एक्टिवा से एक युवक और युवती डोईवाला की ओर से देहरादून जा रहे थे। मणिमाई मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। टककर से एक्टिवा सवार युवक-युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन


हादसे मे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल राजेश शाह के  अनुसार युवक मनीष तोमर (24) पुत्र अवधेश तोमर निवासी पवन विहार सहारनपुर उत्तर प्रदेश और युवती की क्रिस्टिना ब्रेव पुत्री यूएल ब्रेव निवासी लक्सर हरिद्वार की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष देहरादून के एक जिम में ट्रेनर का काम करता था। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और हादसे से संबधित वाहन की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed