फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused running absconding for 11 months arrested

11 महीने से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused running absconding for 11 months arrested
कोतवाली पुलिस के हत्ये चढ़ा वॉटेड चोर। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बीते जनवरी में रेलवे रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने वाला फरार आरोपी 11 महीने बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस टीम ने आरोपी को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि जनवरी में रेलवे रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से नगदी लगभग सात लाख पचास हजार रुपये, पंखे व बिजली के तार चोरी कर लिए गए थे। चोरी के संबंध में कोतवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। चोरी के लगभग पांच दिन बाद ही पुलिस टीम ने अभियुक्त राहुल उर्फ तमन्चा, नितिन उर्फ जिद्दी, सूजल उर्फ तेलू व सोवित उर्फ हिमांशु पाण्डेय, निवासीगण पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात लाख दस हजार रुपये सहित कुछ सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

इस घटना में शामिल एक आरोपी रवि उर्फ चवन्नी उर्फ ओमप्रकाश निवासी भोपुरा साहिबाबाद जिला गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश, फरार व वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश के लिए कई बार पुलिस उसके ठिकाने गाजियाबाद, दिल्ली, पंजाब भेजी गई। लेकिन आरोपी गायब मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 28 नवंबर को पुलिस टीम ने अभियुक्त रवि उर्फ चव्वनी उर्फ ओमप्रकाश का वारंट लेकर मुखबीर की सूचना पर उसे गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर, ऋषिकेश लाया गया। आरोपी ने दुकान से चोरी किए गए पासपोर्ट, चैक व स्टैम्प को बरामद करवाया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण त्यागी, कांस्टेबल नवनीत नेगी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इंसेट
इस तरह से दिया था चोरी को अंजाम
कोतवाली पुलिस के पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि घटना के दिन उन पांचों लोगों ने दिन के समय दुकान देख ली थी, रात्रि के समय उन्होंने पीछे के रास्ते दुकान की छत में चढ़कर दुकान में घुसे थे। दुकान के अन्दर रखे पंखे, बिजली के तार व नगदी चोरी किया। राहुल व नितिन ने उसे 20-30 हजार रुपये एक थैली में अन्य सामान के साथ डालकर दिया था। उन्होंने कहा कि बाकी रूपये बाद में बांटेगे, जिसके दो तीन दिन बाद वह दिल्ली चला गया था, रूपयों के साथ थेले के अन्दर एक पासपोर्ट, चैक व एक स्टैम्प भी थे, जिसे उसने लाजपतराय मार्ग ऋषिकेश स्थित एक टूटे मकान में छिपा दिया था। रुपयेे उसने अपनी मौज मस्ती में उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed