फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of raping a minor arrested from Haryana

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested from Haryana
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को मुक्त करा लिया गया है। पूछताछ में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी तीन माह से ठिकाने बदलकर निवास कर रहा था।
विज्ञापन

बीते साल 16 अक्तूबर को डोईवाला कोतवाली अंतर्गत एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। नाबालिग को सकुशल बरामद करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सक्रियता से काम करना शुरू किया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में सामने आया कि नाबालिग को राजन साहनी नामक युवक ने अपहरण किया। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलकर निवास करता रहा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि बीते शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राजन साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला को ग्राम खरावड़, जिला रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed