{"_id":"648e136c0d4e8ac1c60c7b65","slug":"accused-of-insulting-birlas-statue-during-shifting-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-1875-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शिफ्टिंग के दौरान बिरला की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शिफ्टिंग के दौरान बिरला की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप
विज्ञापन
जी-20 के आयोजन के लिए त्रिवेणी घाट पर चल रहे सौदर्यीकरण कार्य के लिए घाट पर लगी उद्योगपति घनश्यामदास बिरला की प्रतिमा को शिफ्ट किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर प्रतिमा के रैंप को क्षतिग्रस्त करने और यहां लगा शिलापट गायब करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने काफी देर हंगामा भी किया, हालांकि बाद में डीएम के आश्वास ने बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। रमोला ने कहा कि त्रिवेणी घाट की स्थापना घनश्याम दास बिरला की ओर से की गई थी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रह्मदत्त ने इसका अनावरण किया था। लेकिन, अब जी-20 के लिए होने वाले आयोजन के लिए प्रतिमा को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा का अपना किया जा रहा है। शिफ्टिंग से पहले दूसरे स्थान पर रैंप बनाया जाना था, इसके बाद वहां प्रतिमा को स्थापित करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा पर लगा हुआ शिलापट भी गायब कर दिया गया है। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा को सम्मानजनक तरीके से शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान मदन मोहन शर्मा, दीपक जाटव, प्रवीण, मनीष, गौरण राणा आदि मौजूद रहे।